पीएम सूर्य घर योजना मध्य प्रदेश: ₹78,000 सब्सिडी वाला रूफटॉप सोलर, पूरी प्रक्रिया।
वाटपिक सोलर MNRE में रजिस्टर्ड और MPPKVVCL से मान्यता प्राप्त वेंडर है। नीमच और मंदसौर जिलों में हम 500 से ज़्यादा घरों पर सोलर लगा चुके हैं।
कितनी सब्सिडी मिलेगी
| सिस्टम | केंद्र सरकार की सब्सिडी | किसके लिए सही |
|---|---|---|
| 1 kW | ₹30,000 | छोटा घर, कम बिल |
| 2 kW | ₹60,000 | ₹1,500–2,000 का बिल |
| 3 kW या ज़्यादा | ₹78,000 (अधिकतम) | ₹2,500–3,000 या ज़्यादा का बिल |
सब्सिडी की दरें pmsuryaghar.gov.in पोर्टल के अनुसार हैं और बदल सकती हैं, इसलिए कोटेशन से पहले हम ताज़ा दर ज़रूर जांचते हैं। अपने बिल से सही साइज़ जानने के लिए हमारा सेविंग कैलकुलेटर देखें।
रजिस्ट्रेशन से सब्सिडी तक
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
बिजली के कंज़्यूमर नंबर और आधार से जुड़े मोबाइल से pmsuryaghar.gov.in पर रजिस्ट्रेशन — हम साथ बैठकर करवाते हैं।
वाटपिक सोलर को वेंडर चुनें
पोर्टल पर हमें वेंडर चुनें, फिर मुफ़्त साइट सर्वे और सही साइज़ तय।
बिजली कंपनी की मंज़ूरी
बिजली कंपनी आपके कनेक्शन की तकनीकी मंज़ूरी देती है।
इंस्टॉलेशन
पैनल, इन्वर्टर, स्ट्रक्चर, अर्थिंग और लाइटनिंग अरेस्टर — आमतौर पर एक-दो दिन में।
जांच और नेट-मीटर
हम कमीशनिंग का आवेदन करते हैं; बिजली कंपनी जांच कर नेट-मीटर लगाती है।
सब्सिडी खाते में
पोर्टल पर पुष्टि के बाद सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आती है।



पीएम सूर्य घर: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या दुकान या फैक्ट्री को सब्सिडी मिलती है?
नहीं, पीएम सूर्य घर सिर्फ घरों के लिए है। दुकान और फैक्ट्री को नेट-मीटरिंग के साथ डेप्रिसिएशन और GST इनपुट क्रेडिट का फायदा मिलता है।
क्या पैनल लगने के बाद आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। इंस्टॉलेशन से पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और वेंडर चुनना ज़रूरी है, वरना सब्सिडी नहीं मिलती। यह काम हम शुरुआत में ही आपके साथ करते हैं।
कौन से कागज़ चाहिए?
बिजली का ताज़ा बिल, आधार कार्ड, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी।
सोलर लगवाने में कितना समय लगता है?
घर का सिस्टम आमतौर पर एक-दो दिन में लग जाता है। नेट-मीटर और सब्सिडी में बिजली कंपनी की जांच के कारण कुछ हफ्ते लगते हैं, जिसका फॉलो-अप हम करते हैं।
क्या लोन मिलता है?
हाँ, पार्टनर बैंकों से लगभग 6% सालाना ब्याज पर सोलर लोन मिल जाता है, जिससे पूरा पैसा एक साथ नहीं देना पड़ता।
अपने बिजली बिल की फोटो WhatsApp पर भेजें — हम सही साइज़ और सब्सिडी बताएंगे।
WhatsApp करें +91 99265 25830 पूछताछ फ़ॉर्म